Bahraich : बहराइच में खूंखार सियार का आतंक | Sea News
बहराइच में एक बार फिर सियार का आतंक देखने को मिला,, ताजा हमले में खेत में मां के साथ गए तीन बच्चों पर सियार ने हमला कर दिया। बच्चों को बचाने पहुंची मां को भी सियार ने बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में मां समेत चार लोग घायल हुए हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग की टीमें इलाके में गश्त कर सियार की तलाश में जुटी हैं। वहीं, वन विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। Bahraich
Click Here For The Latest News
