Bahraich : बाघ का नहर में मिला शव, वन विभाग की टीम मौके पर | Sea News
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नहर में बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मोतीपुर रेंज के हसुलिया-बिचपुरी पुल के पास ग्रामीणों ने नहर में बाघ का शव तैरता देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बाघ की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
Click Here For The Latest News
