• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Bahraich : पकड़ा गया पांचवां आदमखोर | Wolves | Uttar Pradesh | Mahsi tehsil | Sea News

Sep 10, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार यानी 10 सितंबर की सुबह पांचवां भेड़िया पकड़ा गया. वन विभाग की टीम अब उसे रेस्क्यू शेल्टर में ले जा रही है. जानकारी के मुताबिक, जिले में आतंक मचा रहे 6 भेड़ियों में से अब तक 5 भेड़ियों को पकड़ लिया गया है, जबकि एक अभी बचा हुआ है. भेड़ियों के हमले से ग्रामीणों को बचाने के लिए बहराइच जिला प्रशासन ने पंचायत भवन को शेल्टर होम में तब्दील कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में भेड़ियों का आतंक फैल गया है. इसलिए वे अपना घर छोड़कर यहां रहने को मजबूर हैं. महसी तहसील में जंगली भेड़ियों के हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें नौ बच्चे शामिल हैं और करीब तीन दर्जन लोग घायल भी हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *