दीपोत्सव 2025 में अयोध्या ने बनाए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | Ayodhya News | Sea News
दीपोत्सव 2025 ने एक बार फिर अयोध्या का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. पहला रिकॉर्ड सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ ‘दीपक परिक्रमा’ करने का बना, जबकि दूसरा रिकॉर्ड 2,617,215 दीये एक साथ जलाने का बना. यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश टूरिस्म डिपार्टमेंट और अयोध्या डिस्ट्रीक्ट के संयुक्त प्रयासों से हासिल हुई. सरयू नदी के तट पर जगमगाते दीयों ने पूरी अयोध्या को जगमगा दिया.सीएम योगी ने कहा कि यह दीपोत्सव भारत की संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है. इस ऐतिहासिक क्षण ने एक बार फिर अयोध्या की पहचान को वैश्विक मंच पर उजागर किया. Ayodhya News
Click Here For The Latest News
