भूस्खलन में बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद | Landslide | Monsoon | Uttarakhand | Anil Baluni | Sea News
यह मॉनसून उत्तराखंड के लिए मुसीबतों भरा मौसम साबित हुआ है। लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं रोज ही हो रही हैं। ऐेस में गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी बुधवार को एक भूस्खलन की चपेट में आते-आते बचे। पूरी घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, उत्तराखंड के घाव भरने में बहुत समय लगेगा। अनिल बलूनी भूस्खलन पीड़ितों से मिलने जा रहे थे कि बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। यह देखकर उनका काफिला रुक गया। वह खुद सड़क पर उतरकर पीछे आने वाले वाहनों से रुकने और दूर हटने को कहने लगे। Anil Baluni
Click Here For The Latest News
