• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Aligarh Wedding Scuffle : रसगुल्ला बना जान का दुश्मन | Rasgulla Rumble | Aligarh News | Sea News

विवाह हर किसी के जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। इस पल को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है। पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। घर आए मेहमानों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा जाता है। उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है। मगर अलीगढ़ की एक शादी में इसी खाने की एक डिश ने लोगों के बीच भयंकर लड़ाई करवा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लोग रसगुल्ले के लिए लड़ाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में सासनीगेट थाना इलाके में किसी के घर शादी हो रही थी। वहां अचानक एक अफवाह उड़ गई कि शादी में रसगुल्ले खत्म हो गए हैं। इसके बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस थोड़ी देर में इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे से लड़ने लग गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग एक दूसरे पर कुर्सी से हमल कर रहे हैं। इस लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं हटी और वो भी कुर्सी से लोगों को मारते हुए दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *