उत्तर प्रदेश वो राज्य है जहां का हर कदम सियासी माना जाता है, आगरा में लगा भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल विवादों में गिर गया है, आपको बता दे त्रिशूल की जगह पहले यहां पर नियॉन तितली लाइट लगी थी,जो ज्यादा दिन उड़ नहीं पाई, इसके बाद नगर निगम आगरा ने उन्हें स्ट्रीट से हटाकर उस जगह त्रिशूल लगा दिए, जिसका विरोध बसपा पार्षद दल के नेता कर रहे है, बसपा के पार्षदों का कहना है कि आगरा एक पर्यटन नगरी है, यहां एक धर्म का प्रचार करना उचित नहीं है, त्रिशूल लगा कर विभाग राजनीति कर रहे हैं, जबकि त्रिशूल की जगह ताजगंज क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए, यहां के अन्य विकास कार्य को पूर्ण करना चाहिए, लेकिन सरकार की आड़ में लोग राजनीति का खेल खेलने में लगे हैं,
