आगरा पुलिस ने शारदीय नवरात्र और मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को थाना नाई की मंडी की कमान बीएससी दुतीय वर्ष की छात्रा को सौंपी। छात्रा रेणु ने महिला हेल्प डेस्क पर जाकर महिला फरियादी की समस्या सुनी। उन्होंने कहाकि वो एक आईपीएस आॅफिसर बनना चाहती हैं। थाने में किस तरह से काम होता है, पुलिस कैसे लोगों की समस्याओं का निरस्तारण करती है, इसे जानकार उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। वो अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए इंस्पायर होंगी।
