आगरा के सेक्टर 4 रोड और शहर के कई प्रमुख सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें जनता हिचकोले खा रही है। यहां से गुजरते समय गति कम न करें तो वाहन पलटने का खतरा रहता है। प्रदेश को 10 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए सरकार ने गड्ढा मुक्ति योजना बनाई थी जो की आगरा में असफल हो गई।
