ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल | Agra Metro Mock Drill | Sea News
आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल की। अभ्यास के दौरान दो संदिग्धों ने हथियार छिपाकर मेट्रो स्टेशन में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। सूचना मिलते ही एसएसएफ और क्यूआरटी की टीमों ने मोर्चा संभाला और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
Click Here For The Latest News
