Agra : ठेकेदार को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर | Sea News
आगरा के फतेहाबाद में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर ठेकेदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। निबोहरा थाना क्षेत्र में ठेकेदार शेर सिंह को सिर में गोली लगी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात रामपुर सचिवालय के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Click Here For The Latest News
