Agra : खेत जा रही महिला पर सियार का हमला | Sea News
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के उटसाना गांव में खेत की ओर जा रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। हमले में करीब 65 वर्षीय महादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला पर सियार ने हमला किया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Click Here For The Latest News
