Agra: यूजीसी रोलबैक पर एत्मादपुर में आंदोलन तेज | Sea News
एत्मादपुर में यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन आज और तेज हो गया। जिला कलेक्ट्रेट के घेराव के ऐलान के बाद गांव सवाई समेत पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कई आंदोलनकारियों को नजरबंद किया गया, जबकि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में अंशुमन ठाकुर की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात हुई और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से फोन पर बातचीत कराई गई। हालांकि आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
Click Here For The Latest News
