Agra: सीएम ग्रिड की खुदाई से राहगीर परेशान | Sea News
शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत पांच प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मारूति स्टेट चौराहा से मानस नगर होते हुए कोठी मीना बाजार तक चल रहे सड़क निर्माण और सीवर व गैस पाइपलाइन बिछाने के काम में कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आ रही है। सड़क की खुदाई के दौरान सुरक्षा और निर्माण मानकों का पर्याप्त पालन नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Click Here For The Latest News
