Agra: शहरभर में गूंजी स्वच्छता की आवाज, महापौर-नगर आयुक्त ने उठाई झाड़ू | Sea News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू हुआ। शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की ओर से पार्कों, यमुना घाटों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कराई गई। महापौर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त संतोष वैश्य समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद अभियान में शामिल हुए। अधिकारियों ने खुद झाड़ू थामकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
Click here for the latest news
