Agra : जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में निशान यात्रा | Sea News
आज देवउठनी एकादशी और बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ताजनगरी आगरा पूरी तरह श्याममय नजर आई। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोई बाबा के दर्शन करने पहुंचा तो किसी ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु निशान लेकर बाबा के दरबार पहुंचे।
Click Here For The Latest news
