Agra : यमुना में बड़ा हादसा टला, 12 लोगों की बची जान | Sea News
आगरा में यमुना नदी के पारौली घाट पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अवैध रूप से संचालित नाव अचानक अनियंत्रित होकर नदी में बहने लगी। नाव में 3 से 4 मोटरसाइकिलों के साथ करीब 12 लोग सवार थे। नाव संचालक के नदी में गिरते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कई किलोमीटर दूर फिरोजाबाद क्षेत्र में नाव को पकड़ लिया गया और सभी 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Click Here For The Latest News
