Agra : धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आगरा कोर्ट में मानहानि का परिवाद | Sea News
आगरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-5 में यह परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान से उनके परिवार की सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है।
Click Here For The Latest News
