Agra : न्यू सेंट स्टीफंस स्कूल में इंटर-स्कूल रंगोली प्रतियोगिता | Sea News
कालिंदी विहार स्थित न्यू सेंट स्टीफंस पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के मैनेजर श्री श्रीचंद वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Click Here For The Latest News
