Agra : बलूनी स्कूल दयालबाग में इंटर हाउस खेल शुरू | Sea News
दयालबाग स्थित बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन में इंटर-हाउस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू हो गया है। चारों हाउस के छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। टूनार्मेंट का पहला मुकाबला ताइक्वांडो का हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अशोका हाउस ओवरआॅल विजेता रहा। अब चेस, क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल समेत अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।
Click Here For The Latest News
