Agra: आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन,अखिलेश आएंगे | Sea News
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विशाल दलित महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक सम्मेलन में दलित समाज से जुड़े अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आरक्षण और उनके साथ होने वाले कथित अन्याय के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
Click Here For The Latest News
