Agra : कलेक्ट्रेट में मनाई गई बापू और शास्त्रीजी की जयंतियां | Sea News
गांधी जयंती पर जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिलाधिकारी मनीष बंसल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्वांजलि दी, इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि समर्पित की। जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान डीएम ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। Agra
Click Here For The Latest News
