Agra: बीएएमएस छात्रों ने किया कुलपति आवास का घेराव | Sea News
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। करीब आधे घंटे बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर मनु प्रताप मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दो दिन में समस्याओं और त्रुटियों के समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
Click Here For The latest News
