Agra: शिक्षामित्र करते रहे नारेबाजी और चोर कर गये जेब साफ | Sea News
कलेक्ट्रट में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे शिक्षामित्रों की चोरों ने जेब साफ कर दी, प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्र मांग पूरी कराने के लिए नारेबाजी करते रहे और चोर दो शिक्षामित्र की जेब से हजारों की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गये, भनक लगने पर एक शिक्षामित्र ने शातिर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर अपना मोबाइल छोड़कर भाग गया, सूचना पर पहुंची नाई की मंडी पुलिस मोबाइल के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है,
Click Here For The Latest News
