Agra: झारखंड के राज्यपाल ने समझाया क्षमा वाणी का महत्व | Sea News
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी छीपीटोला के तत्वावधान में रविवार को श्री पार्श्वधाम में सामूहिक क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल मौजूद रहे। जैन संत 108 मुनि समत्वसागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने क्षमा वाणी पर्व के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह त्योहार हमें अहंकार के मुकाबले क्षमा का महत्व समझाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी के जीवन में शांति, सुख और मंगल का प्रवेश हो, यह जैन धर्म का अहम संदेश है। Agra
Click Here For The Latest News
