Agra : लोहा मंडी से बल्देवगंज तक गरजा नगर निगम का बुलडोजर | Sea News
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान बुधवार को लोहा मंडी से बल्देवगंज और सिकंदरा के भावना स्टेट रोड तक चला। निगम की टीम ने नालों, फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कुछ कारोबारियों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखा।
Click Here For The Latest News
