आगरा पुलिस को प्रदर्शनकारियों ने खुब छकाया | Agra | UGC Protest | Sea News
आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर रविवार को निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्च में करीब एक हजार लोग और 200 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। इसी दौरान एक गुट यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया, जिससे करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। Agra
Click Here For The Latest News
