थाना सदर क्षेत्र शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।। जिसमें सिपाही ने सड़क पर चौकी के सामने पेंट की जिप खोलकर पेशाब करना शुरू कर दिया। ये देख राहगीर हैरान रह गए। सिपाही का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया, उसके बाद भी वह नहीं माना, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना सदर क्षेत्र शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात इस सिपाही का नाम बबलू गौतम है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त की ये घटना है, उस समय वो ड्यूटी पर तैनात नहीं था। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। वहीं इस घटना के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
