आगरा में दंपती के विवाद की वजह एक आरओ बन गया। दहेज में मिले वाटर प्यूरीफायर को पति ने ससुराल में नहीं लगवाया और पत्नी को खारा पानी पिला दिया। इस पर पत्नी ने घर में बवाल मचा दिया। थाने में शिकायत पहुंची कि दहेज में बहुत सारा सामान ले लिया, लेकिन उसका उपयोग नहीं करते। जब ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो बात कुछ और ही निकली।काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि पत्नी को मायके से वाटर प्यूरीफायर मिला था, लेकिन पति ने उसे पैक करके रख दिया और नल का पानी ही प्रयोग करता रहा। पत्नी के आरओ लगाने की बात को अनसुना करता रहा।
