आगरा नगर निगम ने पालतू कुत्तों के पंजीकरण न कराने पर कार्रवाई करते हुए खंदारी क्षेत्र से कई बिना रजिस्ट्रेशन के पाले जाने वाले विदेशी नस्ल के कुत्तों को जब्त कर लिया। पकड़े गये विदेशी नस्ल के कुत्तों पर कार्रवाई से घबराकर उनके स्वामियों ने मौके पर ही कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया।
