• Thu. Oct 8th, 2026

भीषण आग में जलीं 10 एसी बसें | AC Buses Fire | Sea News

मुंबई के सायन स्थित अणिक बेस्ट बस डिपो में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। डिपो में खड़ी 12 नई वातानुकूलित सीएनजी मिडी बसें देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं। आग की सूचना शाम करीब 5 बजकर 44 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां और पांच पानी के टैंकर समेत कई वाहन पहुंचे।

Click Here For The Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *