एसी फटने से तीन लोगों की मौत | Faridabad News | AC Blast | Sea news
फरीदाबाद से एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहां पर घर में एसी फटने के कारण घर में आग लग गई और इसके बाद दम घुटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.ये घटना फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी की बताई जा रही है. इस हादसे में सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और बेटी सुजान की मौत हो गई. इस हादसे में उनके पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई. पड़ोसियों के मुताबिक रात में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और घर से काला धुआं निकलने लगा. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सुचना पड़ोसियों ने ही दी और जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने आग पर तो काबू पा लिया. AC Blast
Click Here For The Latest News
