यूपी के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो पति ने उसकी नाक काट ली। दरअसल पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी लेकिन पति इस बात पर राजी नहीं था। और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, गुस्साए पति ने पत्नी की नाक काट दी।
