केरला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यहां ध्वजारोहण के दौरान जो भी कुछ हुआ, उसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग तिरंगा फहरा रहे हैं। जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींची गई तो वह खुला नहीं। इसी दौरान एक चिड़िया उड़ते हुए वहां पहुंची और रस्सी की गांठ को खोलकर उड़ गई। गांठ खुलते ही तिरंगा लहरा उठा।
