लखनऊ के रकाबगंज इलाके में गाय के उत्पात मचाने से 20 लोग घायल हो गए थे. इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि तीन गाय सड़क पर टहल रही हैं. गाय का जानलेवा अटैक इस दौरान सड़क पर आम लोगों की आवाजाही भी जारी है. कुछ ही देर में वहां एक मोटर साइकिल वाला रुकता है और वह गायों को फटकारने लगता है. दरअसल, वह गाय के हमले से एक नाबालिग बच्ची को बचा रहा होता है. वीडियो में आगे दिखाई दे रहा है कि दो गाय सड़क पर लौट कर आती हैं और इनमें से एक भड़क जाती है. इसके बाद वह सड़क से गुजर रहे लोगों पर अपने सींग से हमला बोल देती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता के बावजूद, घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. नगर निगम द्वारा नहीं हुई कार्रवाइ
“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”
