• Thu. Sep 10th, 2026

NATIONAL ROUND UP : चलती कार की सनरूफ खोलकर की शराब पार्टी | Chennai | SEA NEWS

Aug 6, 2024

चेन्नई के तंबरम में पुलिस ने एक कपल को जीएसटी रोड पर शराब पीते हुए कार की सनरूफ से बाहर निकलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पेरुंगुडी निवासी 23 वर्षीय संजय के रूप में हुई है, जो एक निजी कॉलेज में पांचवें वर्ष का कानून का छात्र है. वह अपनी गर्लफ्रेंड वीना के साथ तंबरम पलवेरम जीएसटी रोड पर यात्रा कर रहा था जब उन्होंने कार की सनरूफ खोली और बाहर निकल आए. कपल का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल वीडियो में देखा गया कि वे शराब की बोतल हाथ में लिए मस्ती कर रहे थे. फिलहाल पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के दो दिन बाद इस कपल को गिरफ्तार कर लिया तंबरम पलवेरम जीएसटी रोड का है वीडियो थोराइपक्कम पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक व्यवहार करने के आरोप में कानून के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिखाया सबक

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *