जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड हो गया. मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरने लगे जिसके बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया. इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए. लैंडस्लाइड का वीडियो भी सामने आया है. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है पहाड़ से बोल्डर गिरने की घटना जोशीमठ के चुंगी धार पर हुई है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई पहाड़ से गिरे बोल्डरों की चपेट में नहीं आया.नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था
