चिन्नीगाम में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे गए. चारों आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में एक ठिकाने पर रहते थे. एक अधिकारी ने कहा, उन्होंने एक अलमारी के अंदर एक बंकर बनाया था. जिसके अंदर चारों आतंकवादी छिपे थे. इसका वीडियो भी सामने आया है.आतंकवादियों को पनाह देने में स्थानीय लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है. इस अभियान में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल छह हिजबुल आतंकवादी मारे गए. दोनों मुठभेड़ें कुलगाम के अंदरूनी इलाकों से हुई हैं हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे गए फ्रिसल में एक ठिकाने पर रहते थे आतंकवादी छिपने के लिए अलमारी के अंदर बनाया था बंकर भारतीय सेना के दो जवान मुठभेड़ में शहीद
