• Fri. Sep 11th, 2026

Aligarh : राहुल से मिल भावुक हुए हाथरस भगदड़ के पीड़ित | Aligarh district |Rahul Gandhi | Sea News

Jul 9, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पहुंचकर हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की. वह सुबह ही दिल्ली से अलीगढ़ और हाथरस के लिए रवाना हो गए थे. करीब 7.30 बजे राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों के परिवार से मिलकर उनका दुख जाना. हाथरस में मंगलवार (2 जुलाई) को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *