Agra : ताजमहल बना लड़ाई का अखाड़ा | Taj Mahal | Tourist Fight | Sea News
विश्व धरोहर ताजमहल परिसर स्थित गार्डन कुछ देर के लिए लड़ाई का अखाड़ा बन गया। फोटो खींचने को लेकर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। ताजमहल के अंदर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को अलग किया। लेकिन ताजमहल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की गतिविधि पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Click Here For The Latest News
