Agra : एनएचएम संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल | Sea News
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, हड़ताल के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। Agra
Click Here For The Latest News
