पत्नी को युवक से बात करते देख खोया आपा रिवॉल्वर से बरसाईं गोलियां | Revolver Firing Case | Sea News
फिरोजाबाद में मंगलवार रात बीच बाजार अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। डीएवी इंटर कॉलेज के पास पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बातचीत करते देखा, तो कथित तौर पर आपा खो बैठा। आरोप है कि कहासुनी के बाद उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पत्नी व युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
Click Here For The Latest News
