Bulandshahr : अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका | Sea News
बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के लुधपुरा गांव में 57 वर्षीय अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमरपाल रात में खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Click Here For The Latest News
