Hathras: गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबा छात्र, तलाश जारी | Sea News
हाथरस के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के लाखनू गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नहर में डूबने से 17 वर्षीय कक्षा 12 का छात्र विकास दीक्षित लापता हो गया। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान संतुलन बिगड़ने से विकास नहर में गिर गया। हादसे के वक्त चार नाबालिग नहर में डूबे थे, जिनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक विकास का पता नहीं चल सका था। Hathras
Click Here For The Latest News
