वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंजू ढेर | Brijesh Ganju | Sea News
वाराणसी से बड़ी खबर है, जहां रामनगर इलाके में यूपी एटीएस ने 30 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। बृजेश झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी का कमांडर था और आठ साल पहले एनआईए ने उसे टेरर फंडिंग केस में वांटेड घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक, गंजू अपने साथी के साथ बाइक से वाराणसी से मुगलसराय जा रहा था। एटीएस ने रोकने की कोशिश की तो उसने दोनों हाथों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। Brijesh Ganju
Click Here For The Latest News
