Bahraich : बहराइच के नानपारा में दो सड़क हादसे, 3 की मौत | Sea News
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा नई बस्ती ककरी के पास हुआ, जहां बाइक सवार चाचा-भतीजे की चार पहिया वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में शौच के लिए जा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। Bahraich
Click Here For The Latest News
