Bareilly : पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा | Sea News
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी नरगिस ने कथित तौर पर अपने प्रेमी राजा उर्फ रियाज के साथ मिलकर पति पप्पू की हत्या की। हत्या के बाद शव को कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। Bareilly
Click Here For The Latest News
