जब खत्म हुआ इंतजार तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा | Chamoli Floods | Sea News
उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग के सकंड गांव का एक वीडियो सामने आया है, जहां ग्रामीण गैंती और फावड़ा उठाकर खुद सड़क बनाने में जुट गए। कई सालों से सड़क की मांग, अधिकारियों के आश्वासन और लंबे इंतजार के बाद ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्होंने इंतजार करना छोड़ दिया है। जिस सड़क का निर्माण सरकार को करना था, उसे अब ग्रामीण *श्रमदान के जरिए खुद बनाने* में जुट गए हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से ऐसी तस्वीरें अब बार-बार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों को हर बार आश्वासन मिलता है, Chamoli Floods
Click Here For The Latest News
