अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग गियर में लगी आग | America Plane | Sea News
अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एए-3023 की एक फ्लाइट जैसे ही उड़ान भरने वाली थी, वैसे ही उसके लैंडिंग पहियों में आग लग गई और पूरे रनवे पर हर तरफ धुआं भर गया. इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है.अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा है कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि विमान ने खुद ही अपने लैंडिंग गियर में समस्या की सूचना दी थी, जिसके बाद विमान से सभी 173 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारीयों द्वारा इस हादसे के पीछे की वजह का पता लगया जा रहा है
