• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

सैयारा देख सिरफिरे ने मारी युवती को गोली | Man shots Girl | Sea News

Jul 28, 2025

सैयारा देख सिरफिरे ने मारी युवती को गोली | Man shots Girl | Sea News

कहते है की प्यार अँधा होता है लेकिन अगर प्यार ऐसा हो तो उसे प्यार नहीं बल्कि बीमारी कहेंगे,दरअसल यूपी के मैनपुरी से सामने आये एक मामले के मुताबिक किसी से प्रेम न करना इतना भारी पड़ सकता है की आपको अपनी जान भी गवानी पड़ सकती है यहां एकतरफा प्रेम में पड़े एक सिरफिरे ने रानी मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को इतनी सी बात पर गोली मार दी क्योकि लड़की ने उससे बात करने से इंकार दिया था, गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है,जिसके बाद पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात ये है की गिरफ़्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया और बार बार यही पूछ रहा था की वो मरी या नहीं, पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *